जमीन के लालच में चचेरे सालों ने जीजा को हमला कर किया घायल

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

 

कायमगंज- फर्रुखाबाद 18 अप्रैल 2022
जमीन, जायदाद, धन, दौलत या फिर कुछ और हासिल करने का लालच आदमी को कभी-कभी बहुत ही गलत काम करने को मजबूर कर देता है। लालच के कारण गलत काम करते समय व्यक्ति भूल जाता है कि वह जो कर रहा है या करने जा रहा है वह बिल्कुल ठीक नहीं है । फिर भी लालची बनकर वह एक तरह से हिंसक रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर टिलियां के निवासी झब्बू ने घायल अवस्था में थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई ।उसके अनुसार उसे यहां अपनी ससुराल में पत्नी के हिस्से वाली जायदाद मिली है। इसी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास उसके चचेरे साले लगातार करते रहते हैं। झब्बू ने कहा की जमीनी रंजिश के कारण ही उसके चेचेरे साले नत्थू, दुर्गेश, छब्बू ने इतवार वाले दिन बिल्कुल सवेरे समय लगभग 6:00 बजे उस पर उस समय हमला कर दिया। जब वह सो रहा था। आरोप है कि यह सभी लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और झब्बू को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए , घायल को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes