मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत

Picsart 22 04 16 17 34 29 591

कायमगंज- फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022
कहावत है कि समय का कुछ पता नहीं, कब मौत बनकर सामने आ खड़ा हो। ऐसा ही कुछ दर्शाती हुई आज एक दुखद घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मिहुता निवासी 65 वर्षीय वृद्ध रैबारी लाल जाटव पुत्र शिवचरण जाटव गंगा पार स्थित अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई कराने गए हुए थे। जहां से वे आज बाइक द्वारा अपने गांव अलीगंज वापस लौट रहे थे। वृद्ध जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ढमढेरा के पास से कुछ आगे कायमगंज- अलीगंज व्यस्त सड़क मार्ग पर पहुंचा ही था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही जायलो कार संख्या यूपी 80 सी एल 4575 से उसकी बाइक सामने से भिड गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार वहीं सड़क पर गिर गया। घबराया चालक कार का संतुलन नहीं बना सका। उसकी कार सड़क पर पड़े घायल रैबारीलाल के ऊपर चढ़ती हुई सड़क के किनारे खड़े विद्युत के पोल से जाकर टकरा गई। कार की टक्कर लगने से विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घबराया चालक तथा कार में बैठी सवारी गाड़ी छोड़कर मौके से चले गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस 108 के ईएमटी बलराम सिंह तथा पायलट राहुल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हो चुके वृद्ध को लाकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार डॉ विपिन सिंह की देखरेख में जारी था। किंतु बहुत अधिक घातक चोटें आने के कारण वृद्ध ने कुछ ही देर के बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी की मौत अभी कुछ ही दिन पहले हो चुकी थी। सूचना पाकर उसके दोनों बेटे बलवीर सिंह और बंटी कायमगंज सरकारी अस्पताल आ गए। उधर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी प्राप्त करने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes