-परिवार के अकेले खेवनहार के गम में पत्नी तथा बच्चों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल
फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022
लापरवाही एवं अनियंत्रित गति से टेंपो दौड़ा रहे चालक ने टक्कर मार दी। जिससे एक गरीब मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलसडिया निवासी 36 वर्षीय दिलीप पुत्र सुखमंगल सक्सेना अपनी ससुराल हिसामपुर थाना जहानगंज जा रहा था। वह थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव ढिलावल के पास वाहन का इंतजार सड़क के किनारे खड़ा कर रहा था । उसी समय वहां से जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने से दिलीप सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरा ।घटना को देख रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल श्रमिक को लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचे घायल को जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुखद घटना की सूचना पाते ही मृतक की पत्नी लक्ष्मी, 15 वर्षीय बेटा सुमित, 10 वर्षीय बेटी पल्लवी तथा मां की गोद में लिपटा 1 वर्षीय अबोध बेटा सूरज सहित सभी परिवारी अस्पताल पहुंचे । जहां अपने परिवार के इकलौत खेवनहार का शव देख कर सभी का धैर्य छूट गया। पत्नी तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । मौके पर जमा भीड़ में लोग अबोध बच्चों तथा असमय विधवा हुई पत्नी का हाल देखकर आहे भरते दिखाई दे रहे थे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun