खेत पर लेटे वृद्ध की निर्मम हत्या

1650003718428

फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2022
जनपद के थाना मेरापुर के गांव नौगांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध छविनाथ शाक्य रात को रोज की तरह गांव के समीप स्थित गमा देवी मंदिर के पास वाले अपने खेत पर लेटे थे । वैसे तो छविनाथ रोज जल्द सुबह उठकर घर आ जाते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ । देर तक घर न पहुंचने पर उनकी पत्नी कृष्णा देवी पति को देखने खेत पर पहुंच गई । जहां उन्होंने अपने पति को लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा देखा । इस भयानक दृश्य को देखते ही कृष्णा देवी की चीख निकल गई । उनकी रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। देखा कि छविनाथ के ऊपर किसी ने धारदार हथियार से हमला करते हुए लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना गांव के चौकीदार द्वारा पुलिस को दिए जाने पर मेरापुर थाना की पुलिस चौकी अचरा के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने मामले की जानकारी करने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई । किंतु हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका था। मृतक की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। जिसके दो बेटे हैं। वही दूसरी पत्नी कृष्णा देवी के तीन बेटे है। मृतक वृद्ध के बेटे पवन ने पिता की हत्या की सूचना पुलिस को दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes