दो ब्लाकों के लगभग 30 राशन दुकानदारों ने बीमार होने के प्रमाण पत्र दे, राशन वितरण से काटी कन्नी

Picsart 22 04 15 09 53 36 558

एटा/ उत्तर प्रदेश 15 अप्रैल 2022
प्रदेश के जनपद एटा में विकासखंड अलीगंज तथा ब्लाक जैथरा के लगभग 30 अनुसूचित वस्तु विक्रेता की दुकान के दुकानदारों ने 2 सप्ताह के अंदर ही खुद को बीमार बताकर बीमारी से संबंधित मेडिकल सर्टिफिकेट विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त करके पूर्ति विभाग तथा सक्षम अधिकारियों को प्रेषित कर राशन वितरण से पल्ला झाड़ने का प्रयास करना शुरू कर दिया है। विक्रेताओं की इस बीमारी के पीछे का असली कारण क्या है ।इस बारे में बिल्कुल सटीक और सही जानकारी तो अब तक नहीं मिल पाई है । किंतु जनसामान्य में हो रही चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि शासन गरीबों को सही समय तथा पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की अपनी नीति पर कड़ाई से काम होता हुआ देखना चाहता है। सरकार की मंशा के अनुसार कोई भी डीलर किसी भी तरह से घटतौली या फिर निर्धारित मूल्य से अधिक अथवा निशुल्क राशन के बदले कुछ भी धन उगाही न करें। इसके लिए सख्ती बर्ती जा रही है। जैसी व्यवस्था से शायद राशन डीलर घपला करने में खतरा महसूस करने लगे हैं । यही कारण है कि बे अपने को बुखार, स्वास, हृदय रोग आदि बीमारियों से ग्रसित बता कर राशन वितरण नहीं करना चाहते। ऐसे में राशन डीलरों ने बजाए सरकारी अस्पताल के जनपद एटा तथा बाहरी जनपदों के प्राइवेट अस्पतालों से अपनी बीमारी का चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवा कर जमा करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इन प्रमाणपत्रों की जांच के प्रशासन ने आदेश देते हुए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच हेतु पत्र प्रेषित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ संबंधित दुकानों को पड़ोस की राशन दुकानों से संबंध कर समय से उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए राशन वितरण का भी आदेश जारी कर दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आखिर राशन डीलर क्या वास्तव में बीमार हुए हैं या फिर शासन की राशन वितरण को लेकर वर्ती जा रही सख्ती के चलते घपलेबाजी ना हो पाने की हताशा में राशन डीलर यह कारनामा करके कन्नी काट रहे हैं।

रिपोर्ट अनिल शाक्य

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes