हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में भीम आर्मी ने निकाली अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा

IMG 20220414 WA0127

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 अप्रैल 2022

बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर गुरुवार को चीनी मिल कायमगंज से भीम आर्मी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा से पूर्व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर लोगों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोपहर निकली शोभायात्रा में रथ पर सजी अंबेडकर साहब की प्रतिमा केे पीछे श्रद्धालु बाइकों व अन्य वाहनों से चल रहे थे।शोभा यात्रा कायमगंज के चीनी मिल के बाहर स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से प्रारंभ हुई ।जो रेलवे रोड होती हुई ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंची ।वहां से मुख्य चौराहा बजरिया श्यामा गेट आदि से होती हुई पटवन गली होते हुए वापस चीनी मिल जाकर संपन्न हुई ।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग बाइकों से शामिल हुए ।वही शोभायात्रा में बैंड बाजों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए नजर आए ।भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष अजय पाल ने बताया बाबा साहब ने छुआछूत को मिटाने का एक बड़ा काम किया है ।उन्होंने संविधान बना कर सभी को एक समान नागरिक अधिकार भी दिलाए। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता ।उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर प्रतिवर्ष भीम आर्मी शोभायात्रा निकालता है । शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा पुलिस भी मौजूद रही ।इस अवसर पर सुरेश चंद्र गौतम, लालाराम , प्रकाश , मनोज कुमार , दुर्योधन ,प्रमोद प्रताप, प्रशांत ,किशनलाल आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes