जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे की करोड़ों की संपत्ति जप्त करने का जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा जारी हुआ आदेश

1649164659361

फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 2022
कहावत है कि समय बदलते देर नहीं लगती, ऐसा ही समय का चक्र आज बसपा नेता अनुपम दुबे तथा उनके परिवार के साथ बदलती परिस्थिति में अपना असर दिखाता नजर आ रहा है। अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं । अनुपम दुबे वर्ष 19 95में हुए शमीम ठेकेदार हत्याकांड तथा वर्ष 1996 में तत्कालीन गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामनिवास यादव की कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से पहले रेल यात्रा के दौरान गोली मारकर की गई निर्मम हत्या कांड में आरोपी होने के कारण कुछ माह पहले गिरफ्तार करके पड़ोसी जनपद मैनपुरी के कारागार में भेज दिए गए थे। जहां वह इस समय जेल की सलाखों के पीछे रहकर अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना कर रहे हैं। कारागार में निरुद्ध अनुपम दुबे के विरुद्ध रासुका एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही की जा चुकी है । थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने विवेचना के उपरांत अपनी रिपोर्ट सौंप कर कहा था कि उन्होंने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हुए अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। जिसमें अनुपम दुबे के साथ ही उनके भाई डब्बन दुबे एवं उनके निकट सहयोगी अभिषेक पर भी संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। जिसका अभियोग पहले से ही जिलाधिकारी के न्यायालय में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत उनकी संपत्ति जप्त किए जाने के लिए चल रहा था। विचाराधीन मुकदमे की सुनवाई जिलाधिकारी द्वारा बचाव पक्ष तथा शासकीय अधिवक्ता की दलीलें सुनकर की गई। बहस पूरी होने के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अनुपम दुबे, डब्बन दुबे तथा अभिषेक रस्तोगी के नाम अभिलेखों में दर्ज कराई गई करोड़ों की संपत्ति जप्त करने का आदेश पारित कर दिया। पारित आदेश में यह भी कहा गया है कि अनुपम दुबे द्वारा काफी संपत्ति अभिषेक के नाम भी दर्ज करा रखी है। आदेश के क्रियान्वयन के लिए आदेश की प्रति तहसीलदार सदर तथा थाना प्रभारी थाना मऊदरवाजा के पास अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भेजी जा चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes