नगर पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल वार्ता के बाद आज तीसरे दिन हुई समाप्त

Picsart 22 03 30 17 41 41 777

कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मार्च 2022
वेतन विसंगति, बकाया वेतन ,पेंशन आदि का भुगतान नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा समय से न किए जाने के कारण पिछले 3 दिन से फिर एक बार स्थाई तथा संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही धरने पर बैठे हुए थे। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भी हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने का प्रयास हुआ। किंतु कर्मचारियों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया और हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरे नगर में बढ़ती गर्मी के बीच गंदगी का साम्राज्य व्याप्त होता जा रहा था। ऐसे में नगर वासी संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका व्यक्त करने लगे थे।

Picsart 22 03 30 17 42 28 327

नगरपालिका कर्मचारियों से वार्ता करते व्यापार मंडल के सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम

इसी बीच कर्मचारियों के पक्ष में युवा व्यापारी नेता सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम तथा हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंच कर उनका समर्थन करते हुए पालिका परिसर में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए कहा था , कि यदि शीघ्र कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय नहीं लिया गया। तो उनका संगठन आंदोलन का भागीदार बन जाएगा। जैसी स्थिति को भापते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया ।आज उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों के नेता पिंकू उर्फ गुरुजी नगर अध्यक्ष तथा महामंत्री विमल बाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारियों से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। इसके तुरंत बाद नगर पालिका प्रशासन तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता करते हुए समस्या का हल निकालने का प्रयास किया । जिसके अनुसार बकाया वेतन 2 माह का दो 15 अप्रैल 2022 तक भुगतान कराए जाने एवं बजट आते ही पेंशन आदि समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। कल से सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आएंगे। वार्ता के दौरान सभासद नरेश शर्मा सभासद पप्पू तथा सभासद गौरव गुप्ता के अतिरिक्त अन्य सभासद भी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

 

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes