जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में बीएसए कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 15 मिले नदारद

Picsart 22 03 28 14 50 38 416

– इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने बीएसए व लेखा अधिकारी सहित सभी को चेतावनी देते हुए पुनरावृति न करने की दी हिदायत

फर्रुखाबाद 28 मार्च 2022
अच्छा वेतन तथा सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का हाल वैसे तो किसी से छिपा नहीं है। इस कार्यालय में लेटलतीफी तथा काम को समय पर पूरा न करने की आदत बन चुकी है। वही हर काम में दलाली की प्रथा से संबंधित जरूरतमंद भी परेशान होते रहते हैं। जैसी अनियमितताओं की पोल आज उस समय खुलकर सामने आ गई। जब जिला अधिकारी फर्रुखाबाद ने बीएसए ऑफिस में प्रातः 10:10 बजे पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला लेखा अधिकारी अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं मिले। उनके कार्यालय से अनुपस्थित होने की कोई जानकारी भी सही ढंग से इस दौरान डीएम को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इसके बाद जिलाधिकारी उस समय चकित रह गए ।जब इन अधिकारियों के अलावा कार्यालय के प्रधान सहायक मनोज श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक पंकज तिवारी ,अरविंद कुमार एवं वाहन चालक इशरत खान तथा कनिष्ठ लिपिक जंग बहादुर सैनी, रामसेवक ,अवधेश सिंह चौहान, आशीष दीक्षित ,सुभाष चंद गौतम , सुरेंद्र नाथ अवस्थी, सेवक गजेंद्र सिंह ,सेविका सरिता बाथम ,राहीमीन खानम ब डीसी जितेंद्रसिंह भी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण से कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ दिखाई दे रहा था। जिलाधिकारी को वहां पूरे परिसर तथा आसपास गंदगी भी दिखाई दी। इस पर उन्होंने कड़ी चेतावनी के साथ कहा कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं पाई जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने व्याप्त गंदगी को दूर कर साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। बता दें कि इस तरह के निरीक्षण पहले भी कई बार उच्च एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए जा चुके हैं।निरीक्षण के समय निर्देश तथा चेतावनी भी दी जा चुकी है। लेकिन बीएसए कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर इसका अब तक कोई प्रभाव ही नहीं पड़ा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes