झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी हालत, सरकारी अस्पताल पहुंचने पर किया मृत घोषित

Picsart 22 03 27 21 50 43 297

कंपिल /कायमगंज फर्रुखाबाद 27 मार्च 20-22

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर मिस्तनी निवासी वीरपाल की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति को गंभीर हालत में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि युवती पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज किसी प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा था। आज हालत बिगड़ने पर युवती को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया था। झोलाछाप डॉक्टरों का इलाज एक के बाद एक पूरे क्षेत्र में कई लोगों की जान के लिए खतरा साबित हो चुका है। किंतु फिर भी न जाने क्यों स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार एवं प्रशासन इन गैर जानकार झोलाछापों पर मेहरबान बना रहता है। जिसके चलते झोलाछाप धड़ल्ले से बिना रोक टोक इलाज करते देखे जा सकते हैं।

 

खाया जहर हालत गंभीर
कंपिल फर्रुखाबाद 27 मार्च
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव मिलिकिया मजरा तिहैइया निवासी मोहित [ 24]पुत्र रमेश चंद्र को गंभीर हालत में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। बताया गया है कि युवक का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिससे नाराज होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। समाचार लिखे जाने तक जहर पीड़ित का उपचार जारी था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes