अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों ने जहर का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 22 03 24 18 46 23 318

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ निवासी 28 वर्षीय विमलेश पुत्र रामनरेश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले 4 महीने से मायके में ही रह रही है। उसी को बुलाने 3 दिन पहले विमलेश वहां पहुंचा था। उसने पत्नी से घर चलने के लिए कहा ,लेकिन पत्नी पति के साथ ससुराल आने को तैयार नहीं हुई। मायूस होकर घर लौट आया और अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दूसरी घटना में बताया गया कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी 23 वर्षीय अर्जुन पुत्र महेंद्र ने अपनी घरेलू कलह से परेशान होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों के परिजन उपचार के लिए कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद दोनों जहर पीड़ितों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। किंतु साथ आए तीमारदार उनका इलाज इसी अस्पताल में कराने की बात कह रहे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes