सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजमखाँ ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

1647491585373

लखनऊ उत्तर प्रदेश 22 मार्च। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खाँ ने लोकसभा से इस्तीफा देकर विरोधियों को चकित करते हुएअपने तरीके से नई राजनैतिक चाल चली है। सपा सुप्रीमो श्री यादव मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचे,। जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। अखिलेश तथा आजम खां की यह दोनों सीटों के क्षेत्र समाजवादी पार्टी के मजबूत क्षेत्र रहे हैं । इन दोनों नेताओं के इस्तीफा देने से अब आजमगढ़ के साथ रामपुर में लोकसभा का उप चुनाव होगा। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के वर्तमान में केवल 5 सांसद ही चुनकर पहुंचे थे। उनमें से 2के त्यागपत्र देने से अब लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर मात्र तीन ही रह जाएगी। वैसे तो निर्धारित समय 2024 में लोकसभा का चुनाव पूरे देश में होना है। लेकिन इससे पहले ही आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होने की स्थिति बन गई है।अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। वह अब 26 मार्च को होने वाली समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में निर्विरोध नेता चुने जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा में भी वह भाजपा को कड़ी चुनौती देते हुए दिखाई देंगे। यह बात तो निश्चित नजर आ रही है की वर्तमान में विधान परिषद के जो चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी दल होने का लाभ उठाते हुए ,लगभग किसी भी स्थिति में जैसे भी हो, सभी सीटें जीतने का प्रयास करते हुए अंततः सफलता प्राप्त कर लेगी। ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव तथा आजम खां के इस फैसले से समाजवादी पार्टी को विधानसभा में मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के अलग-अलग लोगों से मिलकर उनकी राय से लिया है। अब सीधे अखिलेश यादव विधानसभा के साथ-साथ सड़क पर भी जनता की आवाज उठाकर पार्टी को और अधिक लोकप्रिय बना सकेंगे। इस निर्णय के बाद अखिलेश यादव करहल से वही आजम खां रामपुर सदर सीट से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहेंगे। अखिलेश यादव ने पहली बार विधानसभा का चुनाव करहल[ मैनपुरी ]सीट से लड़कर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 67 हजार 504 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। 26मार्च को विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव सपा के नेता विधानमंडल दल निर्वाचित होने के बाद विधानसभा में सरकार के सामने पार्टी नीतियों के अनुसार जन सामान्य की आवाज बुलंद करते दिखाई देंगे। इससे पहले निवर्तमान सत्र में रामगोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष थे ।जो इस बार 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए हैं । ऐसे में राजनैतिक रूप से पार्टी को एक मजबूत आवाज की जरूरत थी। जिसकी पूर्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद करेंगे। उधर राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चाओं के अनुसार माना जा रहा था कि यदि अखिलेश यादव करहल सीट से इस्तीफा देते हैं। तो भाजपा वहां से अपने उम्मीदवार के रूप में सैफई परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इस अटकल पर भी अखिलेश के इस कदम से पूरी तरह विराम लग गया है। वही कुछ राजनैतिक जानकारों का कहना है की समाजवादी पार्टी का मजबूत आधार उत्तर प्रदेश में है। इसलिए उसको और मजबूती देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा की सदस्यता लेकर आगे की रणनीति के अनुसार काम करने के लिए ही यह कदम उठाते हुए लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes