गन पॉइंट पर युवती से दुष्कर्म का आरोप,पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

1646218742022

कमालगंज/ फर्रुखाबाद 20मार्च 2022
थाना क्षेत्र कमालगंज के गांव भोजपुर की एक महिला ने पड़ोसी गांव नथुआपुर निवासी रामवीर वर्मा पुत्र सियाराम पर तमंचे की नोक सटाकर अपनी युवा बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बेटी शाम को गांव से पूरब की ओर खेतों में शौच करने के लिए गई थी ।उसी समय आरोपी रामवीर ने तमंचा सटाकर धमकाते हुए जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है । महिला का आरोप है की दुष्कर्मी ने उसकी बेटी के हाथ से एंड्राइड मोबाइल फोन तथा 5हजार रु०नकद भी छीन लिए हैं। इस संबंध में लोगों का भी कहना है कि जब युवती शौच के लिए गई थी ,तो फिर उसे मोबाइल फोन के साथ ही इतने रुपए ले जाने की क्या जरूरत थी। वही थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने युवती से इस संबंध में बात कर उसका बयान लेकर हकीकत जानने का प्रयास किया । तो युवती ने बताया कि दुष्कर्म की बात गलत है। वह गांव के बाहर उपले लेने गई थी । उसी समय शराब के नशे में वहां पहुंचे रामवीर ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल के कवर में ही 5 हजार रुपए भी रखे थे । उन्हें भी ले गया। उसी मोबाइल का नंबर डायल कर जब युवती ने रामवीर से बात की तो वह उसे गालियां देने लगा और अब इस समय उसका मोबाइल स्विच ऑफ है । उसकी तलाश की जा रही है। रामवीर के पकड़े जाने पर ही प्रकरण की सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes