चर्चित मिट्टी खनन प्रकरण में दूसरे पक्ष का एक गिरफ्तार

Picsart 22 03 08 16 58 07 586

कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 मार्च 2022
तीन-चार दिन पहले अवैध रूप से किए जा रहे मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव उलियापुर मजरा इजौर से खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन तथा ट्रेक्टर बरामद कर कोतवाली लाकर खड़े कर लिए गए थे। खनन कार्य करने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित अपना दल एस विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं। Picsart 22 03 17 17 39 01 414

वही शिकायतकर्ता भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को अपना रिश्तेदार बताते हैं। इस प्रकरण में मंडल अध्यक्ष गुट द्वारा भाजपा सांसद के एक रिश्तेदार पर शिकायत करने का शक जाहिर करते हुए रेलवे रोड ब्लाक परिसर के सामने हमला कर घायल कर दिया था । मामला दोनों गुटों का सत्ता पक्ष से रसूख रखने वाला होने के कारण पुलिस बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रही थी। लेकिन घायल की ओर से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी, और इसके तुरंत बाद पुलिस ने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार जो ज्ञात अज्ञात कुल सात अभियुक्तों में स्वयं भी शामिल हैं, इन्हीं के भाई सुबोध कुमार गंगवार [46] पुत्र ओंकार सिंह गंगवार निवासी नरैनामऊ को गिरफ्तार कर औपचारिकता पूर्ण करने के बाद चालान कर दिया। इस प्रकरण में सांसद के समधी कोतवाल सिंह राजपूत ने कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes