पिता पुत्र सहित अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल , वही जहर खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 22 03 15 12 23 02 811

कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 मार्च 2022
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर जरारी निवासी कालीचरण अपने 22 वर्षीय बेटे सचिन के साथ जा रहे थे। असंतुलित होकर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वही दूसरी घटना में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लुधैइया निवासी इलियास की 26 वर्षीय पत्नी मल्लिका उस समय घायल हो गई । जब वह कायमगंज से अपने घर वापस लौटते समय अपने ही गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई । घायल अवस्था में देर रात महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
Picsart 22 03 13 15 25 57 074

उधर कायमगंज क्षेत्र के ही गांव रायपुर निवासी युवक हुमैर पुत्र एहतेशाम गांव से कायमगंज आ रहे थे। उसकी तेज रफ्तार बाइक फिसलने से चालक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
एक अन्य समाचार के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी गुड्डू की पत्नी अमरीन ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखी किसी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर घबराए परिजन पीड़िता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी था ।
जबकि पांचवी घटना के अनुसार कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव रजलामई निवासी 22 बर्षीय आलोक पुत्र सुबोध उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया । जब वह कायमगंज से वापस जा रहा था। गांव पपड़ी खुर्द के सामने उसकी बाइक बुलंदशहर रोडवेज बस डिपो की बस संख्या 86 टी 0924 से टकरा गई। अचानक लगी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक आलोक उछल कर सड़क से दूर ,पास के खेत में जा गिरा। जिसे घटनास्थल से एंबुलेंस 108 ने लाकर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से हालत गंभीर बताकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes