अज्ञात कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 22 03 13 15 01 28 905

शमशाबाद- फर्रुखाबाद 13 मार्च 2022

फर्रुखाबाद – कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव दलेलगंज के पास 68 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक महेंद्रसिंह सड़क पार कर रहे थे ।उसी समय सफेद रंग की किसी अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम दे चालक कार तेजी से दौड़ता हुआ मौके से फरार हो गया। भागती हुई कार का ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया। किंतु तब तक कार बहुत दूर जा चुकी थी। घटना की सूचना पाकर थाना शमशाबाद थानाध्यक्ष एवं फैजबाग पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे । जहां से उन्होंने घटना पर स्थल पर घायल पड़े रिटायर्ड फौजी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए भिजवाया । Picsart 22 03 11 20 41 39 043

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद रिटायर्ड सैनिक को मृत घोषित कर दिया । ग्रामीणों के अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्रसिंह अपनी खेती बाड़ी के साथ ही पशुपालन का काम भी देखते थे। उनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी सोनकली तथा बेटे विजय कुमार व अनिल कुमार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी शमशाबाद ने बताया कि अभियोग पंजीकृत करने के लिए अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाएगी, तो उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes