शॉर्ट सर्किट से बैंक शाखा में लगी आग

Picsart 22 03 13 09 48 36 331

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 मार्च 2022

कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव रजलामई में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है ।आज बहुत सवेरे ही बैंक भवन के कमरे से लोगों ने धुआं उठते हुए देखा। बैंक में लगी आग की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। दौड़कर वहां पहुंचे लोगों की भीड़ जमा हो गई । लोगों ने देखा कि अंदर से रह -रह कर धुंआ बाहर निकल रहा है। आग लगने का अनुमान पक्का होते ही किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह को दी। Picsart 22 03 11 20 41 39 043

शाखा प्रबंधक सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। इसी के साथ इस अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई थी। कुछ लोग बैंक का दरवाजा तोड़कर पानी मिट्टी डालकर आग बुझाने का सुझाव दे रहे थे। इस पर शाखा प्रबंधक तथा जानकार कुछ अन्य व्यक्तियों ने कहा कि यदि दरवाजा खोला गया तो हवा मिलते ही आग प्रचंड रूप धारण कर लेगी। इसलिए फायर ब्रिगेड के आने का इंतजार किया जाए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। इस अग्नि कांड में प्रबंधक ने बताया कि बैंक के अभिलेख कंप्यूटर फर्नीचर आदि सामान जलकर लगभग तवाह हो गया है ।किंतु उन्होंने बैंक में रखा कैश सुरक्षित होने की उम्मीद जताते हुए बताया कि जिस जगह कैश रखा जाता है । उसमें कुछ चीजें ऐसी लगी होती हैं जिनसे आग की तपन से बचाव में मदद मिलती है । फिलहाल कैश तिजोरी बाला स्थान काफी गर्म है, ठंडा होने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही चाबी लगाकर खोलने के बाद स्थित का सही पता चलेगा कि कैश सुरक्षित है, अथवा नहीं ,वैसे कैश के सुरक्षित होने की उम्मीद की जा सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes