कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 मार्च 2022
जनता को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर जिम्मेदार किस तरह कब्जा जमाए बैठे हैं । इस बारे में शायद हर व्यक्ति परिचित ही है। अपनी जेबें भरने के चक्कर में जिम्मेदार मानवीय फर्ज के साथ ही अपनी ड्यूटी के बारे में भी नहीं सोचते की हम जिस पद पर रहकर जनसेवा के बदले पगार पाते हैं। 
उसका पैसा भी जनता द्वारा अदा किए गए टैक्स से ही आता है। खैर जो भी हो इतना तो तय है कि लापरवाही के पीछे बिगड़ी कानून व्यवस्था का ही खेल चलता है। इसका एक उदाहरण आज उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ज्यौनी निवासी संजीव कुमार पुत्र जयजयराम अपनी पत्नी तथा छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर अपनी गुहार लगाने उप जिलाधिकारी कायमगंज कार्यालय । पहुंचा उसने बताया कि वह एक गरीब आदमी है।
मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की रोजी रोटी बहुत मुश्किल से चला पाता है। उसके अनुसार उसके गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सर्वेश कुमारी पत्नी अरविंद कुमार जो केंद्र संचालिका भी है। सर्वेश कुमारी ने उसे पिछले 5 महीने से अब तक बाल पुष्टाहार राशन आदि सामग्री बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दी है । पीड़ित ने बताया कि इससे पहले जब उसने अपने बच्चों के लिए पुष्टाहार देने के लिए कहा था। तो उस समय कार्यकत्री ने उस पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन आरोप झूठा पाए जाने पर पुलिस ने उसे रिहा कर दिया था। अब जब 5 माह से न दिए जाने वाली पोषाहार सामग्री देने की बात की तो सर्वेश कुमारी ने धमकी देते हुए कहा है कि पिछली बार तो छूट गया था। अब यदि इस बारे में कहीं शिकायत की तो फिर तुझे सीधे जेल भिजवाने का इंतजाम करा दूंगी। घबराया गरीब एसडीएम की शरण में पहुंचा। जहां उसने शिकायती पत्र देकर जांच के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct