कायमगंज- फर्रुखाबाद 8 मार्च 2022
रेवेन्यू बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्ता, पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य सचिव व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी की हत्या धोखाधड़ी करके फर्जी अस्पताल संचालकों द्वारा कर दी गई। जिसका सवा महीने तक थाना मडियावां मैं केस दर्ज नहीं किया गया ।पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद ही धारा 304 में रिपोर्ट लिखी गई । किंतु पुलिस पूरी तरह आरोपियों का बचाव रही है। अब तक न तो इस अस्पताल के डॉक्टरों की डिग्री की जांच की गई और ना यह देखा गया कि अस्पताल वैधानिक मापदंडों के अनुरूप है अथवा नहीं। 
वही दूसरा प्रकरण उठाते हुए कहा गया है कि लखनऊ के अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के बेटे की हत्या के मामले में धारा 302 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर चुकी है। इसीलिए इस प्रकरण में अब तक केवल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। इस प्रकरण में यह समझना चाहिए कि केवल एक महिला हत्या जैसे मामले को अकेले अंजाम नहीं दे सकती। ज्ञापन में एसोसिएशन ने जनपद खीरी के अधिवक्ता राज किशोर अवस्थी के सैनिक पुत्र दीपेंद्र अवस्थी की आत्महत्या को सशस्त्र सीमा बल पश्चिम बंगाल, प्रशिक्षण केंद्र चंदू खेड़ी तथा भोपाल के अधिकारियों एवं कमांडेंट अनूप कुमार के द्वारा किए गए उत्पीड़न से परेशान होकर किया जाना बताते हुए। इस मामले में अनुशंसा के अनुरूप सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश
KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच[...]
Apr