पति से हुए विवाद से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1645545678217

फर्रुखाबाद 7 मार्च 2022

जनपद के थाना कमालगंज के गांव कल्लू नगला निवासी प्रदीप राजपूत की पत्नी सुमन राजपूत ने आज प्रातः लगभग 9:00 बजे के बाद अपने घर के छप्पर में लगे बल्ले से शाल का फंदा बनाकर अपने गले में डालकर फांसी लगा ली । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन तथा उसके पति मे किसी बात को लेकर बीती शाम नोकझोंक हुई थी। जिससे खिन्न सुमन ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया । प्रदीप की सुमन से शादी जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव निकामतपुर से लगभग 6 वर्ष पहले हुई थी। आज सुमन जब फांसी के फंदे पर भूल गई तो उसके बेटे ने चीख-पुकार मचाई।जिसे सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर आकर देखा तो सभी दंग रह गए। उनकी सूचना पर खेतों में आलू की फसल की खुदाई करने गया। उसका पति घबराया हुआ घर आया और फांसी के फंदे से उतार कर पत्नी को सीएचसी कमालगंज लेकर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई कमालगंज रामलखन ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतका के पति प्रदीप तथा प्रदीप के छोटे भाई उदयवीर को हिरासत में ले लिया। मृतका 3 बच्चों की मां थी । उनका मोह छोड़कर उसने मौत को गले लगा लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes