शराब पीने से हुई 3 मौतों के बाद चेते प्रशासन ने बंद करायीं शराब की दुकानें

Picsart 22 03 03 19 46 29 634

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2022
नकली शराब बिक्री के धंधे में धन कमाने के चक्कर में अंधे हुए शराब माफियाओं की करतूतों से आज ही मोहम्मदाबाद कोतवाली अहमलापुर निवासी जितेंद्र तथा इनके ही परिवार के युवक मोनू एवं छिबरामऊ निवासी दोस्त ओंकार की मौत हो गई। इस घटना से पूरे जिले तथा आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई ।शायद इसी घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन के आदेश पर इस संभावना को देखते हुए की मौतों का सिलसिला जारी न रहे। कायमगंज नगर तथा आसपास के क्षेत्रों की अंग्रेजी तथा देशी शराब बिक्री की सभी दुकाने तथा ठेके बंद करा दिए गए हैं। हर दुकान पर पहुंचकर पुलिस ने दुकानों के मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया। साथ ही किसी भी तरह से खुलेआम या चोरी छुपे शराब बेचने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुकानों को बंद कराने का उन्हें उच्च अधिकारियों द्वारा आदेश दिया गया था । उसी के अनुपालन में आज क्षेत्र की सभी दुकानें बंद कराई गई है। यह पूछे जाने पर कि शराब दुकानों की तालाबंदी कब तक रहेगी ।उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता जैसा आदेश प्राप्त होगा। उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes