डबल डेकर बस की टक्कर से आलू व्यापारी की दर्दनाक मौत ,चालक मौके से फरार

1646126791443

कमालगंज – फर्रुखाबाद 1 मार्च 2022
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव कांधरापुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध बजेदार पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद आलू की खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। बताया गया कि आज वह साइकिल से एच एम कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। उसी समय माहेश्वरी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही। डबल डेकर बस संख्या यूपी -76 -k/ 8717 ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया ।घटना को अंजाम दे घबराया बस चालक बस खड़ी कर मौके से फरार हो गया। जिस समय यह घटना घटी उस समय बस का चालक बस को कहीं ले जाने की जल्दबाजी में बहुत तेज गति से दौड़ा रहा था। जिसके कारण दुर्घटना के समय चालाक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, और यह घटना घटित हो गई । इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे यूनुस ,साजिद, राशिद एवं बेटी सबीना और हसीना सहित अन्य परिवारी जन मौके पर पहुंच गए । जहां घटना की स्थिति देखकर सभी का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपनी अभिरक्षा में लेकर ,शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । बताया जा रहा है की चतुर्वेदी बस सर्विस की बस ने इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर मौजूद तमाम लोग कह रहे थे कि आरटीओ एवं प्रशासन की लापरवाही के कारण डबल डेकर बसें अनियंत्रित गति से सड़क मार्गों पर दौड़ती हैं। जो आए दिन कहीं न कहीं किसी न किसी दुखद घटना को अंजाम देती रहती हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी बसों पर नियंत्रण ना होने के कारण जहां एक ओर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्व को भी हांनि पहुंचाई जा रही है। इसलिए ऐसी बसों के संचालन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जानी चाहिए। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतक के पुत्र युनुस ने चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes