KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम के युवक पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने का भी दावा
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। यहां रहने वाली एक युवती ने गौरव ठाकुर नाम की इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले युवक पर लगातार धमकियां देने, उसकी निजी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
युवती की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, वह अपने माता-पिता के साथ कायमगंज क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रहती है। कुछ समय पहले उसके परिवार में भाई की शादी को लेकर रिश्ते की बातचीत चल रही थी। इसी सिलसिले में परिजन एक युवती को देखने के लिए गए थे। आरोप है कि इसी घटनाक्रम के बाद गौरव ठाकुर नाम के युवक ने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि वह इस युवक को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती। हालांकि, जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर संदेश और धमकियां दी जा रही हैं, उस पर गौरव ठाकुर नाम दर्ज है।
शादी के रिश्ते को लेकर परिवार को धमकाने का आरोप
शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों को परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक का कहना है कि उसके परिवार ने जिस लड़की को भाई के विवाह के लिए पसंद किया है, वह उसकी प्रेमिका है। यदि युवती के भाई ने उससे विवाह किया तो परिवार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस तरह की कथित धमकियों से पूरा परिवार परेशान और भयभीत है।
तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर फैलाने का दावा
मामले का सबसे गंभीर पहलू युवती की तस्वीर से जुड़ा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो को किसी दूसरे युवक की तस्वीर के साथ जोड़कर आपत्तिजनक रूप दे दिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि इस हरकत से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उसने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने तथा उसे तेजाब से हमला करने की धमकी दी है।
कॉलेज आते-जाते रास्ते में परेशान करने का भी आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि कॉलेज आने-जाने के दौरान भी उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि गौरव अपने कुछ साथियों के साथ रास्ते में मौजूद रहता है और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए फब्तियां कसता है। युवती के मुताबिक, लगातार मिल रही कथित धमकियों और रास्ते में परेशान किए जाने की घटनाओं के चलते उसका सामान्य रूप से घर से निकलना और कॉलेज जाना भी मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कथित आपत्तिजनक तस्वीर की जांच कराने तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह है कि जांच में सोशल मीडिया के जरिए दी गई कथित धमकियों और तस्वीर से छेड़छाड़ के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान
Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]
Nov