KAIMGANJ NEWS –कवियों की रचनाओं ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देकर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
कायमगंज / फर्रुखाबाद
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर नगर के नई बस्ती रोड स्थित एक विद्यालय के सभागार में राष्ट्र को समर्पित विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बाहर से आए कवियों के साथ स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। देशभक्ति, हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार से सजी कविताओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने मां सरस्वती की वाणी वंदना से किया। युवा कवि अनंत दुबे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रेरक कविता सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। रायबरेली से आए युवा हास्य कवि उत्कर्ष उत्तम ने अपनी हास्य रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उनकी पंक्तियां—
अब दहेज में चलते नहीं गहने और बिस्तर,
अब तो कन्या ले जाती है नीला कनस्तर।।
सुनकर श्रोताओं के चेहरे खिल उठे और सभागार ठहाकों से गूंज गया।
मुरादाबाद से आईं कवयित्री अमिता रस्तोगी ने राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी पंक्तियां—
यमुना दिखाई दे कहीं, गंगा दिखाई दे,
मुझको तो चारों ओर तिरंगा दिखाई दे।
कुछ ऐसा आज हम करें इस देश के लिए,
भारत में कहीं कोई न दंगा दिखाई दे।।
ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। वहीं, गीतकार पवन बाथम ने राष्ट्रभाव के साथ श्रृंगार रस की भी मनोहारी छटा बिखेरी। उनके गीतों और मुक्तकों को श्रोताओं ने खूब सराहा और बार-बार सुनने की फरमाइश की। उनकी पंक्तियां—
तुम पर मैं जान निसार करता हूं,
चुपके-चुपके से आहें भरता हूं।
मैं तो भिड़ जाऊंगा जमाने से,
तेरी रुसवाइयों से डरता हूं।।
ने प्रेम की भावनाओं को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया।
व्यंग्यकार डॉ. सुनीत सिद्धार्थ ने अपनी रचना के माध्यम से प्रेम की दीवानगी को शब्द दिए। उन्होंने सुनाया—
इसे इश्क कहें या अपनी दीवानगी का कोई जादू,
अब नींद में भी तेरा नाम बड़बड़ाने लगे हैं।
वहीं, लखनऊ से आए ओज के जाने-माने कवि प्रमोद द्विवेदी ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं में राष्ट्रनिर्माण का संकल्प जगाया। उनकी पंक्तियां—
पाई-पाई का हिसाब हो, सबको सबक सिखाएंगे,
एकमात्र संकल्प यही, अब भारत नया बनाएंगे।।
ने श्रोताओं में उत्साह का संचार किया।
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ‘रत्नेश’ ने वर्तमान राजनीति पर तीखा कटाक्ष करते हुए अपनी रचना में नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा—
जनता की सुर्खी छलपूर्वक भर अपने चेहरों में,
बांट रहा नेता भाषण अंधे, गूंगे, बहरों में।।
उनकी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति को श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अलीगढ़ से आए हास्य कवि पदम अलबेला ने अपने चुटीले व्यंग्य और सहज हास्य से खूब मनोरंजन किया। उन्होंने बेटियों को बचाने का संदेश देते हुए सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया। उनकी पंक्तियां—
इन प्यारे मतवारों का औसत और बढ़ेगा,
फ्यूचर में कन्याओं का घोर अकाल पड़ेगा।
इसलिए जन्म से पहले बेटी को मत मारो,
देवदास तो होंगे, पर नहीं मिलेगी पारो।।
ने श्रोताओं को हंसाने के साथ ही गंभीर सामाजिक संदेश भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ‘रत्नेश’ ने की, जबकि लखनऊ के कवि प्रमोद द्विवेदी ने कुशल संचालन किया। समारोह में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील चक, प्रबंध समिति के व्यवस्थापक रजत रस्तोगी, अध्यक्ष शुभम रस्तोगी, संत गोपाल पाठक, प्रधानाचार्य अनिल गंगवार, आसिफ मंसूरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान




FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मायके में मेला देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मायके में लगने वाले मेले की खुशियां देखने निकली एक महिला[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लड़की से जुड़े पुराने विवाद की रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमले का आरोप!
KAIMGANJ NEWS –एक पक्ष के छह लोग घायल, दूसरे पक्ष के दो लोगों का कराया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news करवाचौथ की खुशियों के बीच उजड़ गया सुहाग, मंगला की मौत पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
Farrukhabad news–मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप, भाई बोला– बहन ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों का माल स्वाहा! जोया कलेक्शन में भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी,
KAIMGANJ NEWS –करीब 20 लाख रुपये का नुकसान; अलीगंज और फर्रुखाबाद से पहुंचीं दमकल की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बादलों ने रोकी चांद की राह, करवाचौथ पर सुहागिनों का बढ़ा इंतजार; रात 10:05 बजे हुए चंद्रदेव के दीदार
KAIMGANJ NEWS –कहीं छतों पर सजी पूजा की थाली तो कहीं मोबाइल पर चांद देखकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल के गेट पर दम तोड़ने का दावा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 14 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन नष्ट, महिला गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर कोहना और ममापुर में देर शाम पहुंची टीम, अवैध शराब के कारोबार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में तैराकी का रोमांच, पूल में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
KAIMGANJ NEWS –पीस हाउस ने मारी बाजी, ज्वाय हाउस दूसरे और होप हाउस तीसरे स्थान[...]
Oct