Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएंगी आबादी की जानकारियां
फर्रुखाबाद, 27 अक्टूबर।
जनगणना के आंकड़ों में चूक की गुंजाइश नहीं, हर जानकारी होनी चाहिए सटीक और समयबद्ध। इसी लक्ष्य के साथ फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को गति दी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की औपचारिकता नहीं, बल्कि देश और जनपद की भावी विकास योजनाओं की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को पूरी गंभीरता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली सूचनाएं भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण, सरकारी संसाधनों के उचित वितरण और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण आधार बनती हैं। ऐसे में प्रत्येक जानकारी का सही तरीके से संकलन करना और उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करना बेहद जरूरी है।
आंकड़ों की शुद्धता पर रहेगा विशेष जोर
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि जनगणना के पहले चरण में संबंधित कार्मिकों ने सराहनीय कार्य किया है। अब उसी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारी गणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों और तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें, ताकि फील्ड में काम करते समय किसी तरह की परेशानी न आए।
उन्होंने विशेष रूप से सूचनाओं के सही संकलन और डिजिटल फीडिंग में सावधानी बरतने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि प्रपत्रों में दर्ज की जाने वाली जानकारी में त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ काम करे, जिससे जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता कायम रहे।
16 नवंबर से शुरू होगा स्वगणना अभियान
जनगणना अभियान के तहत नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वगणना की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण रहेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि स्वगणना अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए। नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर उन्हें स्वयं अपनी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को समय-सारिणी के अनुरूप अपनी तैयारियां पूरी रखने और प्रत्येक चरण को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में तकनीकी बारीकियों को समझने की हिदायत
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना से संबंधित कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक समझें और किसी भी बिंदु पर संशय होने पर प्रशिक्षकों से उसका समाधान जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी का वास्तविक कार्यक्षेत्र में सही इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि सूचनाएं जुटाने से लेकर उन्हें डिजिटल माध्यम में दर्ज करने तक पूरी प्रक्रिया त्रुटिरहित रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना जैसे व्यापक राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका अहम है। निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए और आम नागरिकों को भी इस अभियान के महत्व से अवगत कराया जाए।
जनगणना के लिए प्रशासन ने तय की चरणबद्ध तैयारी
जनगणना प्रभारी पारखी भार्गव ने बताया कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत गणना ब्लॉकों का गठन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण, फील्ड ट्रेनर्स की तैनाती तथा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपने जैसे कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किए जाने हैं।
प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गणना ब्लॉकों को अंतिम रूप देने की समय-सीमा 20 सितंबर 2026 रखी गई थी। जनपद और चार्ज स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 15 और 16 सितंबर को निर्धारित किया गया था। फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के लिए 10 अक्टूबर, जबकि गणना ब्लॉकों के आवंटन के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है।
इसी क्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और प्रशिक्षण तथा विद्यालयों एवं संस्थानों की सहभागिता से संबंधित तैयारियां 7 नवंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
जनवरी में होगा पुनरीक्षण कार्य
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंख्या गणना के बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य प्रस्तावित है। जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 को रात 12 बजे निर्धारित की गई है। प्रशासन का जोर है कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तय कार्यक्रम के अनुसार कार्य करते हुए पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर तहसीलदार सदर विक्रम सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, जनगणना प्रभारी पारखी भार्गव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
सौजन्य: जिला सूचना कार्यालय, फर्रुखाबाद।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र
Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!
KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल
KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बाइक खड़ी करने को लेकर पुरानी कहासुनी ने पकड़ा तूल, मंगलीपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का आरोप!
KAIMGANJ NEWS –घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग का दावा, बुजुर्ग दंपती समेत[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल नगर पंचायत में विकास कार्यों की खुली जांच, लखनऊ की टीम ने खंगाले निर्माण और भुगतान के रिकॉर्ड
KAIMGANJ NEWS –78 लाख के आरओ प्लांट से 1.48 करोड़ के पार्क तक पहुंची जांच,[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दवा कारोबारियों की एकजुटता का दम, बुजुर्गों के सम्मान से सजा केमिस्ट एसोसिएशन का भव्य समारोह
KAIMGANJ NEWS–मंगलम गेस्ट हाउस में जुटे जिलेभर के दवा व्यवसायी, संगठन की मजबूती और व्यापारियों[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जय महर्षि वाल्मीकि के जयघोष से गूंजा कायमगंज, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS –राम दरबार और लव-कुश की मनमोहक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान, पुष्पवर्षा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आगरा जाने की बात कहकर निकला रिलायंस का सेल्स मैनेजर लापता, पत्नी की चिंता बढ़ी
KAIMGANJ NEWS –22 अक्टूबर की शाम घर से निकले अंकुर भारद्वाज से रात 11 बजे[...]
Oct