KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

Picsart 26 10 15 16 06 50 469

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

  • ​सुबह 10:30 बजे तक खाली रहीं ओपीडी की कुर्सियां, दर्द से कराहते रहे मरीज
  • ​दवा खिड़की बंद कर गायब हुए कर्मचारी, आवाज उठाने पर परिजनों को हड़काया

​कम्पिल (फर्रुखाबाद): सूबे की सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और मुफ्त दवाइयों का भरोसा दे रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की धज्जियां उड़ा रही है। फर्रुखाबाद के कम्पिल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य महकमे की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां सफाईकर्मियों की जगह एक मासूम बच्ची के हाथों में झाड़ू थमा दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी तरफ, डॉक्टरों की मनमानी, लेट-लतीफी और दवा काउंटर पर कर्मचारियों की तानाशाही से मरीज बेबस नजर आए।

​मासूम से सफाई, सफाईकर्मियों पर उठे सवाल

​वायरल वीडियो में एक नाबालिग बच्ची अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाती साफ दिखाई दे रही है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर, जहां संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रहता है, वहां बच्ची से काम कराया जाना बाल श्रम और घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या अस्पताल में सफाई कर्मियों की फौज सिर्फ कागजों पर तैनात है या फिर जिम्मेदार अफसरों की शह पर मासूमों से मजदूरी कराई जा रही है?

​10:30 बजे तक खाली कुर्सियां, तड़पते रहे मरीज

​दूर-दराज के गांवों से भोर में ही पर्चा बनवाकर कतार में खड़े मरीजों को डॉक्टरों का दीदार तक नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि ओपीडी के कमरे सुबह 10:30 बजे तक वीरान पड़े रहे। मरीज दर्द से कराहते हुए चिकित्सकों के आने की राह ताकते रहे। सरकार की सख्त हिदायतों के बावजूद डॉक्टरों का यह रवैया सिस्टम की लचर कार्यप्रणाली को उजागर करता है।

​दवा काउंटर से कर्मचारी नदारद, विरोध पर तीमारदारों से बदसलूकी

​अव्यवस्था यहीं नहीं थमी। दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगते ही कर्मचारी खिड़की पर ताला जड़कर गायब हो गए। बुजुर्ग और महिलाएं हाथों में पर्चा लिए घंटों खड़े रहे। जब तीमारदारों ने इस मनमानी का विरोध किया, तो कर्मचारियों ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ तीखी नोकझोंक और बदसलूकी शुरू कर दी।

​जांच के नाम पर क्या होगी खानापूरी?

​वायरल वीडियो और ग्रामीणों के गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों की नींद उड़ गई है। अब देखना यह होगा कि बाल श्रम कराने वालों, ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों और बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी जांच की फाइलों में दबा दिया जाएगा। क्षेत्र की जनता अब सीधे सीएमओ और जिला प्रशासन से सख्त एक्शन की मांग कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes