Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Picsart 26 09 07 23 10 24 142

Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच महिला ने बेटे को दिया जन्म; रात में शरणालय पहुंचे एसडीएम, खुद बांटा खाना

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। गंगा की उफनती धार और चारों तरफ बाढ़ का पानी… रास्ते बंद, आवागमन ठप और गांवों में जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई। ऐसे हालात में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ में फंसी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए दिनभर अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर की मदद से करीब 15 गर्भवती महिलाओं को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें एक महिला ने सुरक्षित प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

Picsart 26 09 07 23 07 49 566

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अलीम अंसारी के नेतृत्व में बीसीपीएम साधना और बीपीएम आशुतोष कुमार की टीम ने बाढ़ प्रभावित समेचीपुर चितार क्षेत्र में पहुंचकर राहत एवं स्वास्थ्य अभियान शुरू किया। बाढ़ के पानी के बीच टीम ने स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर के जरिए गर्भवती महिलाओं को चौरा गांव तथा ढाई घाट पुल के सामने तक पहुंचाया। यहां से सभी महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी

राहत अभियान के दौरान एक गर्भवती महिला की हालत प्रसव के करीब पहुंच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए उसका सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई गई। कुछ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य महिलाओं को मंडी समिति में बनाए गए बाढ़ शरणालय में सुरक्षित रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की इस तत्परता से न केवल गर्भवती महिलाओं को समय रहते सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया, बल्कि बाढ़ के बीच स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी की आशंका को भी टाल दिया गया।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

दिन में बचाव, रात में भी प्रशासन मैदान में

दिनभर चले राहत और बचाव अभियान के बाद भी प्रशासन की सक्रियता कम नहीं हुई। रात में कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा स्वयं नायब तहसीलदार मोहम्मद हसीन, राजस्व कर्मियों और डॉ. अलीम अंसारी समेत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंडी समिति स्थित बाढ़ शरणालय पहुंचे। अधिकारियों ने शरणालय में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया। एसडीएम को खुद अपने हाथों से भोजन बांटते देख शरणालय में मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

कटान ने उजड़े आशियाने, 55 से अधिक घर प्रभावित

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिजवान ने बताया कि बाढ़ और गंगा के कटान से क्षेत्र में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। निसार के तीन परिवार मंडी समिति शमशाबाद में शरण लिए हुए हैं। वहीं बरकत के 10 परिवार शमशाबाद-जलालाबाद मार्ग पर तथा इरशाद के चार परिवार भगवानपुर-इस्लामनगर मार्ग पर रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 35 पक्के मकान और 20 झोपड़ियां कटान की भेंट चढ़ चुकी हैं, जबकि करीब 10 पक्के मकान अभी भी कटान के खतरे की जद में हैं। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने घर-गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

पशुओं की भी चिंता, चारा-पानी की व्यवस्था पर नजर

बाढ़ से प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुओं की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने पशुओं के लिए भूसा, चारा और पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पशुओं के लिए भी पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराया जाए।

एसडीएम अभिषेक वर्मा ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, रहने की व्यवस्था अथवा पशुओं के चारे से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बाढ़ की विकट परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकालने से लेकर शरणालय में रह रहे परिवारों की सुध लेने और स्वयं भोजन वितरण करने तक प्रशासन की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में अधिकारी और कर्मचारी लगातार लोगों के बीच मौजूद हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में जमीन के झगड़ों की गूंज! चार फरियादियों ने लगाई गुहार, मौके पर सिर्फ एक शिकायत का निपटारा

KAIMGANJ NEWS –पति की मौत के बाद खेत पर कब्जे की कोशिश का आरोप, निहास[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में मच्छर भगाने का लोशन पीने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news किसानों के हक की हुंकार! फर्रुखाबाद में गरजी भाकियू टिकैत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

Farrukhabad news –गन्ने के दाम बढ़ाने से लेकर एसआईआर रद्द करने तक उठीं आवाजें, राष्ट्रपति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी चुनाव में मतदान की हलचल तेज, शिक्षकों ने उठाई हक और अधिकार की आवाज, सुरक्षा के कड़े पहरे में पड़ रहे वोट

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी, सुबह दस[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में एमएलसी चुनाव की वोटिंग शुरू, 11 केंद्रों के 30 बूथों पर कड़ा पहरा

Farrukhabad news–11 केंद्रों के 30 बूथों पर वोटिंग जारी, डीएम-एसपी ने संभाली निगरानी; शाम चार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरत मिलाप की शाम कविताओं के नाम, हास्य-व्यंग्य और वीर रस ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS –सीपी गेस्ट हाउस में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां, कवियों की रचनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, प्रभु श्रीराम ने किया रावण का अंत

Farrukhabad news–लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, संजीवनी प्रसंग और राम-रावण संग्राम के मंचन ने बांधा समां, आतिशबाजी से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes