Farrukhabad news ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, परिजनों की तलाश के बाद हुई मृतक की पहचान
नवाबगंज/फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगलऊ परमनगर गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर एक करीब 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर गश्त कर रहे केमैन की नजर पोल संख्या 153/3 के पास पड़े युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर करीब सवा आठ बजे स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस, डायल 112 पुलिस तथा संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद ग्रामीणों से युवक के बारे में पूछताछ शुरू की। शुरुआती दौर में शव की पहचान नहीं हो सकी। युवक की हालत देखकर आशंका जताई गई कि रात के समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, युवक के घर से अचानक गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस और ग्रामीणों की पूछताछ के बीच मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के कांधेमई गांव निवासी करन पुत्र कैलाश शाक्य के रूप में हुई। पहचान की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार करन का पिछले कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। बताया गया कि रविवार रात वह घर पर सोया था। सुबह किसी समय वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाके और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान उन्हें रेलवे लाइन पर युवक की मौत की सूचना मिली।
परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पटरी के किनारे करन का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुटी रही।
स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल की सूचना के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news बाढ़ के बीच प्रशासन का ‘ऑपरेशन मातृत्व’, 15 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकाला
Farrukhabad news शमशाबाद में स्टीमर, नाव और ट्रैक्टर से चला राहत अभियान, बाढ़ के बीच[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब पर प्लाटिंग, ऊंचा नाला और बंद निकासी बनी जलभराव की जड़!
KAIMGANJ NEWS PWD ने जेसीबी चलाकर निकाला पानी, गड्ढों में भरवाई गिट्टी; सड़क किनारे मिट्टी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कान्हा की भक्ति में झूम उठा किरन पब्लिक स्कूल, राधा-कृष्ण की मनमोहक अदाओं ने लूटी महफिल
KAIMGANJ NEWS नन्हे कान्हाओं की रैंप वॉक से लेकर डांडिया की धूम तक, कृष्ण जन्मलीला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्यारहवीं शरीफ पर कायमगंज में गूंजेगी अकीदत की सदाएं: सराय मस्जिद में खुद्दामे गौस कमेटी की अहम बैठक, सौहार्द और अनुशासन का लिया संकल्प
KAIMGANJ NEWS जुलूस के रूट से लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक तक का खाका तैयार, अदीवल[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्कूल जाने वाली सड़क पर कब्जे का खेल! जानवर बांधकर रास्ता किया संकरा, बच्चों की राह में खड़ी मुसीबत
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों ने कोतवाली में दी तहरीर, बोले—मना करने पर झगड़े को उतारू होते[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news होमगार्ड जवानों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्तदान कर बचाएंगे जरूरतमंदों की जान
Farrukhabad news फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को साइबर अपराध से बचाव की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सीएमओ के औचक छापे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारी, कटेगा वेतन, थमाया नोटिस
Farrukhabad news पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, खुली व्यवस्था की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस या सिर्फ कागजी कोरम? 159 फरियादियों में से महज 6 को मिला न्याय, बाकी को फिर थमाई गई तारीख
KAIMGANJ NEWS –बेटी बेचने का सनसनीखेज आरोप, फर्जी आख्या का खेल और दबंगई के आगे[...]
Sep