KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर

Picsart 26 08 22 23 51 38 132

KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा गांव के पास हादसा—सिर में गंभीर चोट और पैर में फ्रैक्चर, दोनों को लोहिया अस्पताल किया गया रेफर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
महाकाल सेवा समिति के साथ ढाई घाट शमशाबाद जल लेने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फर्रुखाबाद रोड पर दमदमा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से कांवड़ियों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। पीछे से आ रहे साथी कांवड़ियों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नगर की महाकाल सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को दर्जनों कांवड़िये ढाई घाट शमशाबाद से जल लेने के लिए रवाना हुए थे। इसी जत्थे में शामिल विमल दुबे अपने पिता हरिओम के साथ बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि दमदमा गांव के पास दोनों पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक को पंप की ओर मोड़ रहे थे। बाइक हरिओम चला रहे थे, जबकि विमल पीछे बैठे थे।
इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और सामने से उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया।
पीछे चल रहे साथी कांवड़ियों ने तत्काल दोनों घायलों को संभाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि विमल दुबे के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि हरिओम के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
हादसे के बाद बाइक छोड़कर भागा टक्कर मारने वाला
घायल हरिओम ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी हादसे के बाद सड़क पर गिर पड़ा था। कुछ देर तक वह मौके पर रहा, लेकिन साथी कांवड़ियों को अपनी ओर आता देख वह आनन-फानन में बाइक उठाकर मौके से भाग निकला। इससे कांवड़ियों में आक्रोश भी दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर भीड़ जुटी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
कांवड़ यात्रा के दौरान हुए इस हादसे से समिति के पदाधिकारियों और साथी कांवड़ियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल लोहिया में कराया जा रहा है।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
संवाददाता—दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes