KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, निर्माणाधीन स्कूल की झाड़ियों से हुई थी बरामदगी, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
महाकाल की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ के बीच 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को खीर का लालच देकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। वारदात के बाद पूरी रात पुलिस की टीमें बच्ची की तलाश में दौड़ती रहीं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के बच्ची के साथ जाते दिखाई देने के बाद पुलिस का शक पुख्ता हुआ। मंगलवार को बच्ची सुरक्षित मिलने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ पेटू को गऊटोला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव में चाउमीन का ठेला लगाता है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।
दादी के साथ शोभायात्रा देखने आई थी मासूम
बजरिया रामलाल निवासी जितेंद्र शर्मा की 8 वर्षीय बेटी मानसी शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को वह अपनी दादी के साथ नगर में निकली महाकाल शोभायात्रा देखने आई थी। इसी दौरान गऊटोला निवासी नरेंद्र उर्फ पेटू पुत्र जीवालाल जाटव ने कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
रातभर चली तलाश, ढाई सौ से ज्यादा कैमरों पर नजर
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। एएसपी गिरीश कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और एसओजी की टीम ने रातभर अभियान चलाया। पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आर्य समाज मंदिर वाली गली से गऊटोला रोड की ओर जाते हुए आरोपी बच्ची के साथ कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद पुलिस ने गऊटोला और आसपास के इलाकों में दबिशें तेज कर दीं।
नाले किनारे झाड़ियों में मिली थी मासूम
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सधवाड़ा मोहल्ले में नाले के पास निर्माणाधीन परिषदीय विद्यालय की झाड़ियों में बच्ची सुरक्षित मिल गई। बच्ची के मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें जारी रखीं।
पुलिस की भागदौड़ देख घबरा गया आरोपी
बुधवार को पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ पेटू को गऊटोला गांव के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चाउमीन का ठेला लगाता है। सोमवार को शोभायात्रा के दौरान वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसे निर्माणाधीन स्कूल में छोड़कर घर चला गया। रातभर पुलिस की दबिश और तलाश अभियान देखकर वह घबरा गया था।
मेडिकल के बाद न्यायालय में होगी पेशी
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अपहरण की गंभीर धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा
KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान
KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 250 कैमरों की निगाह, डॉग स्क्वाड की घेराबंदी… 17 घंटे बाद झाड़ियों में मिली लापता बच्ची
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । महाकाल पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची के अचानक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news कच्ची दीवार बनी काल, पक्के आशियाने का सपना अधूरा छोड़ गई ज्योति
Farrukhabad news तड़के भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 22 वर्षीय युवती की मौत; कई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भारत माता की जयघोष से गूंजा अताईपुर, शिव शक्ति अखाड़े की छात्राओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों और देशभक्ति के जोश[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारी एकता की गूंज: उमेश गुप्ता जिलाध्यक्ष, रोहित गुप्ता बने कायमगंज नगर अध्यक्ष
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला, तहसील, नगर एवं युवा इकाइयों[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में हुआ हलवाई-बावर्ची परिचय सम्मेलन, ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स ने बढ़ाया कदम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। नगर में रविवार को ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तिरंगे के रंग में रंगा किरन पब्लिक स्कूल, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में शनिवार[...]
Aug