KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

IMG 20260818 WA0213

KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के भविष्य की जताई चिंता; पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय ड्राइवर भगत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह कमरे में गया था। देर रात दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वह मृत मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि भगत सिंह दिल्ली में रहकर ड्राइविंग करता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। छोटे भाई चंद्रशेखर के अनुसार, कुछ दिन पहले भगत सिंह का बड़े भाई से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई थी और मामला कोतवाली तक पहुंचा था। इसके बाद से वह तनाव में था।
सोमवार रात खाना खाने के बाद भगत सिंह अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली आने के बाद भी कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई चंद्रशेखर ने अंदर जाकर देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के समय भगत सिंह की पत्नी मीना अपनी तीन बेटियों वैष्णवी, काव्या और जानवी के साथ मायके गई थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेटियों के साथ मौके पर पहुंचीं। शव देखते ही पत्नी और बेटियों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
इनसेट : मौत से पहले बनाए वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
वायरल वीडियो में परिवार के कुछ लोगों पर लगाए आरोप, पुलिस कार्रवाई न होने की भी कही बात
घटना के बाद भगत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। ‘हिंदुस्तान’ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में भगत सिंह परिवार के कुछ लोगों के साथ हुए विवाद और कथित मारपीट का जिक्र करता दिखाई दे रहा है। उसने आरोप लगाया कि शिकायत और मेडिकल कराए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
वीडियो में उसने अपनी तीन बेटियों का जिक्र करते हुए उनके भविष्य को लेकर चिंता जताई। उसने छोटे भाई चंद्रशेखर की तारीफ करते हुए उसे अपना सहारा बताया और वीडियो को अधिक से अधिक साझा करने की अपील भी की।
वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes