KAIMGANJ NEWS 250 कैमरों की निगाह, डॉग स्क्वाड की घेराबंदी… 17 घंटे बाद झाड़ियों में मिली लापता बच्ची

IMG 20260818 WA0117

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । महाकाल पालकी यात्रा देखने गई आठ वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्धों पर नजर रखी गई और बारिश के बीच डॉग स्क्वाड को भी मैदान में उतारा गया। करीब 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह बच्ची को सधवाड़ा धूना मार्ग स्थित निर्माणाधीन परिषदीय विद्यालय के पास झाड़ियों से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के कपड़े मिट्टी से सने थे। पुलिस ने उसे कोतवाली पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
नगर के बजरिया रामलाल मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की आठ वर्षीय पुत्री सोमवार को अपनी दादी और भाई के साथ महाकाल पालकी यात्रा देखने गई थी। यात्रा समाप्त होने के बाद दादी और भाई घर लौट आए, लेकिन बच्ची घर नहीं पहुंची। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती है और उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीवी ने दिखाई संदिग्ध की तस्वीर—
बालिका की तलाश में सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और कस्बा चौकी पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
फुटेज में बजरिया क्षेत्र में एक अज्ञात युवक बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद आर्य समाज वाली गली की फुटेज में भी बच्ची उसी युवक के साथ नजर आई। फूलमती मंदिर नई कॉलोनी के पास लगे कैमरों में बच्ची दो युवकों के पीछे धूना रोड की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने जूही शाह मजार के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
रात के अंधेरे में डॉग स्क्वाड ने पकड़ी दिशा—
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को चिन्हित कर निगरानी में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। रात करीब तीन बजे डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। बारिश के बीच पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने धूना-लालबाग रोड की ओर बच्ची की तलाश शुरू की। डॉग धूना रोड से लालबाग की तरफ बढ़ा और एक बरी के पेड़ के पास जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।
झाड़ियों में मिली बच्ची तो पुलिस ने ली राहत की सांस—
मंगलवार सुबह निर्माणाधीन परिषदीय विद्यालय के पास झाड़ियों में पुलिस को बच्ची मिल गई। बच्ची के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे, लेकिन वह सुरक्षित थी। पुलिस उसे तत्काल कोतवाली लेकर पहुंची। जानकारी मिलते ही परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची से बातचीत कर घटनाक्रम जानने का प्रयास किया। बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती है। उसने इतना बताया कि उसे ‘चाचा’ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ तेज कर दी।
एएसपी बोले—250 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश में ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और संदिग्ध से पूछताछ जारी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes