KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा और विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों के चेहरों पर देशभक्ति का जोश साफ नजर आया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटक, नृत्य और प्रभावशाली उद्बोधनों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, पराक्रम और शौर्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए अमर सिंह, सरस्वती वर्मा, सुनील चक समेत सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरीं। वहीं एनसीसी छात्रा ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के जीवन और उनके देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा जगाया।
सैनिक के जीवन पर प्रस्तुति ने बांधा समां
बालिकाओं ने सैनिक के जीवन, उसके उत्तरदायित्व और कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा पेश किए गए नाटक, नृत्य और देशभक्ति गीतों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साहस की तस्वीर मंच पर जीवंत कर दी। बॉर्डर पर डटे रक्षकों के शौर्य पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान परिसर में वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना का जबरदस्त संचार हुआ।
विद्यार्थी और जवान, दोनों राष्ट्र निर्माण के प्रहरी : अमर सिंह
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी और देश के जवान दोनों ही राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जवान सीमा पर देश की रक्षा करते हैं तो विद्यार्थी शिक्षा और संस्कार के बल पर देश का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
समय प्रबंधन से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश
विद्यालय के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं मैनेजर मोनिका अग्रवाल ने प्रेरणादायी संबोधन में देशप्रेम, माता-पिता के प्रति कर्तव्य, समर्पण और जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग एवं बेहतर समय प्रबंधन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जूनियर विंग की प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी ने संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, अनिल बाबू तिवारी, उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार, एनसीसी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, म्यूजिक टीचर ममता सिंह, नितिन, लक्ष्मी गंगवार, शायना खान, पीटीआई शोभा, अजेन्द्र, मनीष गौर, अनुराधा यादव, माहीन खान, नीलेंद्र दीक्षित, राजीव गंगवार, श्रुति शर्मा, नैंसी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
मंच का संचालन कक्षा 10वीं एवं 11वीं की छात्राओं सुहानी सिंह और आराध्या गंगवार ने देशभक्ति से ओतप्रोत अंदाज में प्रभावशाली ढंग से किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों के हृदय में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल कर दिया।
ब्यूरो चीफ — जयपाल सिंह यादव
दानिश खान





FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परी हॉस्पिटल कायमगंज डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार शाक्य की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त आते ही पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है।[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिराज अयाज इंटर कॉलेज की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug