Farrukhabad news 107 दिनों में 82 हादसे, 44 आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों की मौत

IMG 20260814 WA0157

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में शोकसभा में छलका गुस्सा, बोले—सिस्टम नहीं चेता तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों की लगातार हो रही दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों में आक्रोश दिखाई दिया। संगठन के आह्वान पर लखनऊ के इको गार्डन, आलमबाग समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मृतक कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। फर्रुखाबाद में भी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर हादसों में जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी।

Picsart 26 08 13 12 38 56 204

Picsart 26 08 13 12 46 59 273
संगठन का दावा है कि 107 दिनों के दौरान 82 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हुए, जिनमें 44 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 38 गंभीर रूप से घायल हुए। कर्मचारियों ने इन घटनाओं के लिए कार्य के बढ़ते दबाव और विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Picsart 26 08 13 13 15 01 813
शोकसभा को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने अपने ही 15 मई 2017 के आदेश का उल्लंघन करते हुए करीब 25 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी कर दी। कर्मचारियों की संख्या घटने से बचे कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। संगठन का कहना है कि इसका असर कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली आपूर्ति पर भी पड़ रहा है।

Picsart 26 08 13 13 18 17 699
अकुशल कर्मचारियों से तकनीकी काम कराने का आरोप
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लेबर के अनुबंध के माध्यम से लाइनमैन और उपकेंद्र परिचालक जैसे जोखिमपूर्ण व तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। उनका कहना था कि कई स्थानों पर अकुशल कर्मचारियों से नियमों के विपरीत लाइन का कार्य कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

Picsart 26 08 13 12 42 14 636
कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में भेदभाव और समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि लंबे समय से समस्याएं उठाए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समाधान की दिशा में गंभीर कदम नहीं उठा रहे हैं।

Picsart 26 08 13 14 39 21 758
आउटसोर्स सेवा निगम को लेकर भी विरोध
संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स सेवा निगम में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल किए जाने का पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन विरोध कर रहा है। कर्मचारियों ने इसे निंदनीय बताते हुए सरकार और प्रबंधन से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Picsart 26 08 13 14 40 37 747
महिला कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को भी शोकसभा में उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि महिला कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है और श्रमायुक्त द्वारा निर्धारित अवकाश का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है।

Picsart 26 08 13 14 44 40 616
समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया तो संगठन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को केवल आंकड़ा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, बल्कि बिजली कर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

Picsart 26 08 13 14 42 22 450
शोकसभा में जिला अध्यक्ष रामकिशन, डिवीजन अध्यक्ष श्याम सिंह, संगठन मंत्री नावेद खान, रामकुमार, उमेश, पंकज, बबलू, लाला, विजय, कल्लू, सोनू, कादर, वीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes