KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किए जाने के बावजूद विकास खंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कमरउद्दीन नगर में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि विद्यालय खुलने के निर्धारित समय पर शिक्षक नहीं पहुँचते, जिससे मासूम बच्चों को रोज़ाना स्कूल के गेट पर इंतज़ार करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है।
बताया जाता है कि सुबह 7:30 बजे से पहले ही स्कूल ड्रेस पहने नौनिहाल विद्यालय पहुँच जाते हैं, लेकिन शिक्षक समय पर नहीं आने के कारण विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो पाता। कभी बच्चे मुख्य गेट पर तो कभी परिसर में बैठकर गुरुजी का इंतज़ार करते नज़र आते हैं। इस स्थिति ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि सरकार एक ओर ‘निपुण भारत मिशन’ के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के भविष्य को संवारने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षकों की कथित लापरवाही उन प्रयासों पर पानी फेर रही है। उनका कहना है कि जब शिक्षक ही समय का पालन नहीं करेंगे तो बच्चों में अनुशासन और समय की पाबंदी का संस्कार कैसे विकसित होगा।
अभिभावकों ने यह भी चिंता जताई कि शिक्षकों की अनुपस्थिति में विद्यालय पहुँचे छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे रहती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से विद्यालय का औचक निरीक्षण कराने की मांग करते हुए कहा है कि यदि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुँच रहे हैं तो उनके विरुद्ध वेतन रोकने, निलंबन अथवा अन्य कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन कायम हो सके।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई होगी या फिर मासूम बच्चों का भविष्य रोज़ इसी तरह स्कूल के गेट पर इंतज़ार करता रहेगा
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct