KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’ के नेतृत्व में गल्ला मंडी चौराहा स्थित जिला कार्यालय एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों तथा आम नागरिकों को ठंडा शर्बत पिलाकर मानव सेवा और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों को काफी राहत मिली। शर्बत ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं ने व्यापारियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संगठन समय-समय पर सामाजिक और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहेगा।
इस अवसर पर अखिल तिवारी, दिनेश राठौर, दिलीप वर्मा, संजय भारद्वाज, सागर गुप्ता, अनिकेत बासु, गौरव अग्रवाल, अजय गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मनोज गुप्ता, श्यामू गुप्ता, पारस गुप्ता, शरद कुमार एडवोकेट, प्रतीक गुप्ता, अन्नू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर
KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू मंडी में राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा तीन बड़े कारोबारियों के गोदामों पर एक साथ छापा, 287.56 मीट्रिक टन से अधिक तंबाकू अधिगृहीत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। तंबाकू कारोबार के लिए चर्चित कायमगंज में शुक्रवार को राज्य कर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समर्सिबल का ट्रांसफार्मर उतारा, तेल-कॉपर लूट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS पोल से नीचे उतारकर ट्रांसफार्मर का खोखला ढांचा खेत में छोड़ा, रात में[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज राउंडअप: रफ्तार का कहर, करंट का खौफ और अपराध पर पुलिस का शिकंजा
KAIMGANJ NEWS शाहजहांपुर से भगा ले गया था शातिर, पुलिस ने किशोरी को चंगुल से[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 60 फुट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की मासूम, तीन घंटे बाद निकली
KAIMGANJ NEWS –जहरीली गैस ने थामी रेस्क्यू की रफ्तार, ऑक्सीजन मास्क लगाकर कुएं में उतरा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर से गायब हुई 17 वर्षीय युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
KAIMGANJ NEWS –संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खीर का लालच देकर मासूम को ले गया चाउमीन विक्रेता, पुलिस ने दबोचा
KAIMGANJ NEWS महाकाल शोभायात्रा में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप—सीसीटीवी फुटेज[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पारिवारिक कलह से परेशान ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान
KAIMGANJ NEWS मौत से पहले वीडियो में भाई-परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, तीन बेटियों के[...]
Aug