Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर

IMG 20260516 WA0297

Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग
कंपिल, फर्रुखाबाद।
भीषण गर्मी के बीच कंपिल कस्बे में शुक्रवार शाम बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। डाकबंगला के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया, जिससे करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अंधेरा छाते ही मोहल्ला कहारन टोला, शुक्लायां समेत कई इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल हो उठे।
बताया गया कि शाम करीब 7:30 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ और तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरे इलाके की सप्लाई बंद हो गई। शुरुआत में लोगों ने इनवर्टर के सहारे रात काटने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके बाद लोग हाथ के पंखों और छतों का सहारा लेकर पूरी रात जागने को मजबूर रहे।
शनिवार सुबह भी हालात जस के तस रहे। बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। उमस और गर्मी ने बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ा दी।
करीब 18 घंटे बाद शनिवार दोपहर 1:30 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। बिजली आते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
33/11 उपकेंद्र कंपिल से धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप, टाउन एरिया, रुदायन ग्रामीण और रुदायन नलकूप समेत पांच फीडरों को सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जेई आरपी सिंह ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes