Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

IMG 20260516 WA0219

Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
फर्रुखाबाद,
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शुक्रवार देर रात डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 12 बजे डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड, एनआरसी एवं एसएनसीयू सहित विभिन्न विभागों का जायजा लेकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
>इमरजेंसी वार्ड में गंदगी देख जताई नाराजगी <
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में फैली गंदगी और डस्टबिन की रंग आधारित व्यवस्था सही न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अस्पताल के शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के प्रत्येक हिस्से में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
बंद एसी और मरीज सुविधाओं पर भी जताई सख्ती
निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में एसी बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और तत्काल सभी एसी चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में साफ चादरें, तकिए और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
*एनआरसी और एसएनसीयू वार्ड की व्यवस्थाएं भी परखी*
जिलाधिकारी ने एनआरसी और एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों के उपचार और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव -फर्रुखाबाद –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes