Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग

Picsart 26 05 17 05 30 24 729

Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन न मिलने से दिखी मायूसी
फर्रुखाबाद :-
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के तत्वावधान में जीआरडी गेस्ट हाउस, मसेनी चौराहे के पास सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान एवं जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने किया। समारोह में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं को माल्यार्पण, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। हिंदू शिक्षक-शिक्षिकाओं को भगवत गीता एवं रामचरितमानस, जबकि मुस्लिम शिक्षक-शिक्षिकाओं को कुरान शरीफ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. अनुपम अवस्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं डायट प्राचार्य डॉ. अनुपम अवस्थी को शिक्षक संघ पदाधिकारियों द्वारा शाल ओढ़ाकर, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में एसआरजी यदुराज पाल, रुचि वर्मा तथा बीएसए कार्यालय से सेवानिवृत्त अवधेश चौहान को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं विदाई गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बनाने वाले सुमन मिश्रा एवं फकीरे लाल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
हालांकि सम्मान और विदाई के इस भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्त शिक्षकों के चेहरों पर मायूसी भी साफ दिखाई दी। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अभी तक उनके सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान नहीं किया गया है और न ही पेंशन स्वीकृत हुई है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
शिक्षकों ने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी लंबित देयकों एवं पेंशन संबंधी कार्यवाही को तत्काल पूरा कराया जाए, ताकि वर्षों तक शिक्षा सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानपूर्वक जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अमित मिश्रा, मुन्ना लाल यादव, देवेंद्र यादव, निर्देश गंगवार, सुशील माथुर, उपेंद्र गंगवार, मोनी यादव, नीरज सक्सेना, जितेंद्र यादव, शकील अहमद, शाहिद गौरी, इसरार, गजेंद्र सिंह, ओम सिंह चौहान, आशीष, अनुपम मिश्रा, सुमन कटियार, सत्यभामा राठौर, विनोद तिवारी, विनोद पाठक, अशोक कुमार सहित लगभग तीन सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes