KAIMGANJ NEWS मातृ शक्ति को नमन: किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सम्मान और संस्कारों का संगम

IMG 20260511 WA0135

KAIMGANJ NEWS -मेधावी छात्रों की माताओं, शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों का हुआ भव्य सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के कम्पिल मार्ग स्थित पट्टिया लाइन के किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के सम्मान के साथ-साथ मेधावी छात्रों की माताओं एवं विद्यालय की समर्पित शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

IMG 20260511 WA0150
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार तथा प्रधानाचार्या राधिका नायर द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुख्य कार्यालय सहायिका फराह खान एवं शिक्षक शाहरुख अली खान द्वारा प्रस्तुत मातृ दिवस विशेष शायरियां रहीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
विद्यालय प्रशासन द्वारा गत वर्ष अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। इसके साथ ही माताओं के लिए आयोजित रैंप वॉक, गायन एवं खेल प्रतियोगिताओं की विजेताओं को मैनेजर कल्पना गंगवार ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान उन शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया, जो परिवार और विद्यालय दोनों जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रधानाचार्या राधिका नायर ने मातृ शक्ति को मानसिक रूप से सदैव मजबूत बने रहने की प्रेरणा दी, जबकि उप-प्रधानाचार्या अंजू बाथम ने कहा कि “एक सशक्त महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है।”
कार्यक्रम का सफल संचालन शैक्षिक गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह, कला एवं सृजनात्मक प्रभारी शिक्षिकाएं शिवानी राठौर एवं आरजू गंगवार, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी तथा क्रिएटिव निर्देशक आकांक्षा सैनी द्वारा किया गया। मंच संचालन शिक्षिका प्रगति सक्सेना एवं छात्रा अंजिता ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर जयन राजन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माताओं के सम्मान और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मातृ शक्ति को नमन: किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सम्मान और संस्कारों का संगम

KAIMGANJ NEWS -मेधावी छात्रों की माताओं, शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों का हुआ भव्य सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में मातृदिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्रों की माताओं का हुआ सम्मान

KAIMGANJ NEWS पूर्व पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार बोलीं — माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु –[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news नाली के पानी को लेकर खूनी संग्राम: लाठी-डंडे, पाइप और बेलचे चले, जमकर पथराव — 7 घायल, तीन रेफर

Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां में रविवार को नाली के पानी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मां के सम्मान में भावनाओं का सैलाब, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा विद्यालय परिसर, माताओं की आंखें हुईं नम[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news चौपाल पर सोते भाइयों पर चढ़ा बेकाबू लोडर, संविदा चालक की मौत

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में तड़के दर्दनाक हादसा, एक युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार पिकअप ने छीना मासूम कुनाल का बचपन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां

Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह

KAIMGANJ NEWS  मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes