KAIMGANJ NEWS –बच्चों की प्रस्तुतियों ने दिया संदेश—“शिक्षा ही जीवन में सर्वोपरि”
कायमगंज / फर्रुखाबाद, 14 अप्रैल2026
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कायमगंज क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जयवीर सिंह, आशा, सत्यवती, कोमल, मोहिनी सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री शुक्ला ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे अत्यंत साधारण परिवार से उठकर देश के महान संविधान निर्माता बने। उन्होंने अपने जीवन को गरीबों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन को नई दिशा और ऊँचाई प्रदान करता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जया, जीविका, पल्लवी, नंदिनी, रीतिका, जानवी, अंशी, सुरभि, फिजा, रीमा, जानवी राजपूत, हरिओम, बीतू, आदित्य सहित कई बच्चों को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पेंसिल बॉक्स तथा हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की नोटबुक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रसोइया आशा एवं मोहिनी द्वारा बच्चों को मेवा युक्त हलवा वितरित किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसी क्रम में नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय सधवाड़ा, वगिया, जटवारा, तहसील रोड, चिलांका, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राइमरी स्कूल श्यामगेट, बजरिया तथा प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीदरवाजा सहित अन्य विद्यालयों में भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी जयंती समारोह पूरे उत्साह, उमंग और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। सभी कार्यक्रमों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
ब्यूरो चीफ – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug