Farrukhabad news पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का तूफानी दौरा: फर्रुखाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर, जगह-जगह भव्य स्वागत

IMG 20260413 WA02411

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद , 13 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai का सोमवार को फर्रुखाबाद दौरा पूरी तरह राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। उनके आगमन ने जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया, जिसका नज़ारा जिले की सीमा से लेकर कस्बों और चौराहों तक साफ दिखाई दिया। जैसे ही अजय राय के काफिले ने जिले की सीमा में में प्रवेश किया, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “अजय राय आगे बढ़ो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
*जगह-जगह स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह*
लखनऊ से चलकर जैसे ही तेरा जैकेट क्षेत्र में पहुंचे, वहां भोजपुर विधानसभा प्रभारी अर्चना राठौर ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न चौराहों और कस्बा कमालगंज में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए। एसएन हॉस्पिटल परिसर में नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अजय राय कई स्थानों पर वाहन से उतरकर स्वयं लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।
*मतदाता सूची और सरकार पर साधा निशाना*
मीडिया से बातचीत में अजय राय ने हाल ही में जारी मतदाता सूची (SIR-2026) को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि— “प्रदेश में बड़े पैमाने पर विपक्ष के समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।”
उन्होंने फर्रुखाबाद सहित कई जिलों में चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
* सरकार को कानून व्यवस्था और महंगाई पर घेरा*
प्रदेश की कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर भी अजय राय ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता समस्याओं से जूझ रही है निजात पाने के लिए प्रदेश में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में है और आगामी चुनावों में चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।
इस अवसर पर अर्चना राठौर, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व विधायक लुईश खुर्शीद , मंडल अध्यक्ष फिरोज अख्तर, एसएन हॉस्पिटल के संरक्षक सलमान, पूर्व सभासद आशु, रघुनाथ आश्रम मंडल के हजरत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*दौरे ने दिया संगठन को नया संबल* अजय राय के इस दौरे ने साफ संकेत दिया कि कांग्रेस आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय मोड में है। कार्यकर्ताओं का जोश और नेतृत्व की सक्रियता यह दर्शाती है कि पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है।
रिपोर्टर : – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes