कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 फरवरी 2022
निशुल्क एवं उचित उपचार व्यवस्था की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में हालत इस वक्त बिगड़ी हुई नजर आ रही है ।आज प्रातः 10:00 बजे से लेकर दिन के 2:00 बजे के बाद तक इलाज कराने आए, मरीज डॉक्टर के आने की उम्मीद लगाए बाहर बरामदे में बैठे हुए परेशान हो रहे थे । जबकि ड्यूटी से डॉक्टर नदारद थे। कुर्सियां खाली पड़ी थी । ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग अपना उपचार कैसे और कहां करा सकते हैं। उनके लिए तो एकमात्र साधन यही सरकारी अस्पताल है। लेकिन यहां की स्थिति इन गरीबों के अनुकूल नहीं है। आज मरीजों की भीड़ तो थी। लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं आया। इस संबंध में पता चला कि यहां स्थाई रूप से दो डॉक्टर ही कार्यरत है।जिनमें से डॉक्टर शिवप्रकाश अधीक्षक होने के कारण केवल सरकारी कामकाज ही देख पाते हैं। वही डॉ विपिन कुमार रात में इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं। इसलिए दिन की ओपीडी नहीं देखते ।इसके अतिरिक्त डॉक्टर नदीम इकबाल तथा डॉक्टर अमरेश ,दो डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। इनमें से भी डॉक्टर अमरेश यदा-कदा ही ओपीडी देखते हैं। बाकी हर रोज अकेले डॉक्टर नदीम इकबाल ही मरीजों को देखकर उपचार व्यवस्था संभालते हैं । आज भी इनके अकेले होने के कारण इनके कक्ष के आगे मरीजों की काफी भीड़ जमा देखी गई। बताया गया कि इस अस्पताल में बी फार्मा तथा डी फार्मा जैसे डिप्लोमा करके यहां प्रशिक्षु के रूप में लगभग 30 लोग आए हैं। पूरे अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों को यही डिप्लोमा वाले देखते जांच करते तथा दवाइयां लिखकर दे रहे हैं। इस तरह यदि देखा जाए तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं फिलहाल पूरी तरह से पंगु हो चुकी हैं।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun