KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

Picsart 26 03 30 18 39 40 062

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026।
नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के वलीमा कार्यक्रम से लौट रहे युवकों द्वारा देर रात सड़क पर डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। तहसील पुलिया पुलगालिब के पास एक गेस्ट हाउस से लौटते समय कुछ युवक कार की बोनट पर चढ़कर डांस कर रहे थे और रास्ते में हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही कोतवाली कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि मना करने पर युवक भड़क गए और पुलिस टीम से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। अचानक स्थिति बिगड़ने पर मौके पर भगदड़ मच गई और कई युवक भाग निकले। घटना में दो सिपाही घायल हो गए, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी रही और भोर तक दबिश दी जाती रही।
पुलिस की तहरीर के अनुसार दर्ज रिपोर्ट में हुजैब मंसूरी, रिहान, अरशान मंसूरी, महबूब अंसारी, राजिक समेत 8-10 अज्ञात लोगों पर पुलिस टीम पर हमला, मारपीट, शांति भंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फटने की बात सामने आई है।
बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल कुछ युवक मुंबई से रिश्तेदारी में आए हुए थे और लौटते समय डीजे पर डांस करते हुए हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव -दानिश रवान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes