Farrukhabad news फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की कमी के बीच कालाबाजारी पर सख्ती, पूर्ति विभाग का बड़ा अभियान

IMG 20260311 WA0192 1

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया।
शनिवार को जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान पूर्ति विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की। जांच में सामने आया कि कई दुकानदार व्यावसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे थे। नियमों के उल्लंघन पर ऐसे प्रतिष्ठानों से घरेलू सिलेंडर मौके पर ही जब्त कर लिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों के पास व्यावसायिक कनेक्शन नहीं है, उन्हें तत्काल नजदीकी गैस एजेंसी से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान अवैध गैस रिफिलिंग (कटिंग) के मामले में एक गैस एजेंसी के हॉकर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कमी के समय कालाबाजारी आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा देती है, इसलिए ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान से यह साफ संदेश गया है कि प्रशासन अब गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह गंभीर है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes