Uttar Pradesh news आईजी की सख्ती: लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई, एक एसओ निलंबित, व एक के विरुद्ध जांच आदेश दे– कई अफसरों से मांगा जवाब

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

Uttar Pradesh news – मामला एक युवती के प्रकरण में वर्ती लापरवाही तथा चोरी की रिपोर्ट दर्ज ना करने पर हुई शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
(द एंड टाइम्स न्यूज )
जनपद गोंडा में पुलिस की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने खरगूपुर थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं कर्नलगंज कोतवाली प्रभारी के खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के सीओ नगर और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बताया जा रहा है कि मामला एक युवती के अपहरण से जुड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा होने के पश्चात उसने पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस संबंध में पीड़िता की मां ने 16 मार्च को आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अमित पाठक ने स्वयं थाने का निरीक्षण किया, जहां प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही सामने आई। इसी के आधार पर संबंधित एसओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
वहीं एक अन्य प्रकरण में कर्नलगंज क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू की गई है। पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम बताया है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes