KAIMGANJ NEWS बिगडैल आवारा सांड की भीषण टक्कर से बृद्ध की मौत

Picsart 26 03 20 06 35 14 504

KAIMGANJ NEWS – बेकाबू आवारा पशुओं से ग्रामीण खासे भयभीत – बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से गांव में मातम और आक्रोश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के पितौरा गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू आवारा सांड के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र गंगवार की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि सुरेश चंद्र सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर के बाहर गली किनारे बैठे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड वहां आ पहुंचा और बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया। जोरदार टक्कर से वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में हालत बिगड़ने पर एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यह सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गांव में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं।
खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही टीम भेजकर आवारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। वह पहले ही अपने छोटे पुत्र और पत्नी को खो चुके थे और अब उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes