KAIMGANJ NEWS पत्नी से चल रहे विवाद से क्षुब्ध पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या – परिवार में मचा कोहराम

1772337054263

KAIMGANJ NEWS – करीब चार दिन पहले नाराज पत्नी चली गई मायके – देर शाम फोन पर दोनों के बीच हुई बात के बाद पति ने उठाया खौफनाक आत्मघाती कदम
– कमरे का दरवाजा हटाकर फंदे पर झूलता शव उतारा नीचे , भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दुखद घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर में होने से गांव में हलचल मच गई । यहां 28 वर्षीय युवक अंकित जाटव ने पारिवारिक कलह से आहत होकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सवेरे साडी जैसे मालूम हो रहे कपड़े का फंदा बनाकर घर के एक कमरे में फांसी पर झूलता हुआ उसका शव दिखाई दिया । देखते ही परिवार के होश उड़ गए । कमरे का दरवाजा हटाकर शव नीचे उतारा गया ।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर निवासी अंकित जाटव पुत्र बालकिशन जाटव का अपनी पत्नी रूबी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। रूबी चार दिन पहले मायके कुसमापुर (थाना राजेपुर) चली गई थी। बताया गया कि देर शाम अंकित की पत्नी से फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद देर रात उसने यह खौफनाक आत्मघाती कदम उठा लिया।
तीन साल पहले हुई शादी के शुरुआती दो महीने तो सामान्य रहे, लेकिन बाद में अनबन बढ़ती चली गई । पत्नी का अधिकांश समय मायके में बीतने लगा, जिससे अंकित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। दंपति की आठ माह की एक मासूम बच्ची भी है, जो अब पिता के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गई।
घटना की सूचना पर कोतवाली कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सुरजीत सिंह व हल्का दरोगा ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20260301 084333
परिजनों के अनुसार, अंकित पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके बाद शिवम, सुरजीत, सुशांक, यीशु, इशू और एक छोटी बहन अंशिका है। बेटे की मौत से मां रेनू देवी और पिता बालकिशन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes