KAIMGANJ NEWS लखनऊ एसटीएफ की एक रेड और ढह गया जुबैर का ‘काला साम्राज्य’! साढ़े तीन साल बाद गैंगस्टर पर चला कानून का बुलडोजर

IMG 20260223 WA0490

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
अपराध की बुनियाद पर खड़ा किया गया जुबैर खान का काला साम्राज्य आखिरकार ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस पतन की पटकथा साढ़े तीन साल पहले ही लिख दी गई थी, जब लखनऊ एसटीएफ की कार्रवाई से जुबैर पहली बार सुर्खियों में आया था।
गढ़ी इज्जत खां निवासी जुबैर खान सितंबर 2022 में उस वक्त कानून के रडार पर आया, जब जीएसटी एसटीएफ ने उसके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस रेड ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था। जांच में सामने आया कि जुबैर ने फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की कर चोरी और भारी वित्तीय अनियमितताओं का जाल बिछा रखा था।
छापेमारी के बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जुबैर के अपराध की परतें खुलती चली गईं। कागजी हेरफेर, कूटरचित दस्तावेज और सुनियोजित धोखाधड़ी के जरिए उसने एक संगठित अपराध नेटवर्क खड़ा कर लिया था। तभी से पुलिस और प्रशासन की नजरें उस पर टिकी थीं।
🚨 2024 में कसा गैंगस्टर का फंदा
साल 2024 में जुबैर और उसके गिरोह पर कानून का शिकंजा और कस गया। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गैंग लीडर जुबैर खान समेत कुल 8 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस गिरोह में जुबैर के साथ
रामनरेश, सुखबीर, पुष्पेंद्र, आदेश, मोबीन, तारीख उर्फ तालिब और पवन मिश्रा शामिल थे। जांच में साफ हुआ कि यह गिरोह केवल जीएसटी चोरी तक सीमित नहीं था, बल्कि कूटरचना और धोखाधड़ी जैसे समाज विरोधी अपराधों को भी अंजाम दे रहा था।
💥 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध की कमर टूटी
इसी गैंगस्टर मुकदमे के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अब जुबैर खान की करीब 22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी कुर्की मानी जा रही है।
👉 संदेश साफ है—अपराध से खड़ा साम्राज्य आखिरकार कानून के सामने टिक नहीं सकता।
लखनऊ एसटीएफ की एक रेड से शुरू हुआ जुबैर का पतन, अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ अपने अंतिम अंजाम तक पहुंच चुका है।
✍️ ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव | दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes