KAIMGANJ NEWS –कच्ची शराब के गढ़ में अचानक कार्रवाई से मची भगदड़, 10 लीटर अवैध शराब जब्त
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
होली पर्व से पहले क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। रविवार को नगर से सटे कुख्यात कच्ची शराब के अड्डे श्यामनगर में अचानक की गई छापेमारी से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
रविवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर सुधांशु चौधरी, कोतवाली इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी एवं मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी ली। पुलिस वाहनों और जवानों को देखकर अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से खिसकते नजर आए।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से करीब 10 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की, जबकि 80 किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कई संदिग्ध घरों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। किसी भी सूरत में शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएग.।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug